धनबाद, फरवरी 18 -- बीबीएमकेयू धनबाद के विभिन्न कोर्स में नामांकन लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सेमेस्टर परीक्षा का दौर होली के बाद शुरू होने वाला है। होली के बाद पीजी सेमेस्टर वन, यूजी सेमेस्टर वन समेत अन्य कोर्स की परीक्षा ली जाएगी। विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग तैयारी में जुट गया है। जल्द ही विश्वविद्यालय की ओर से इन कोर्स की परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भराने की प्रक्रिया शुरू होगी। पीजी वन की परीक्षा 10-15 मार्च के बाद कभी भी लिया जा सकता है। छात्र-छात्राओं को परीक्षा के लिए तैयार रहने को कहा गया है। बताते चलें कि वर्तमान में पीजी कोर्स, बीबीए एलएलबी, बी फार्मा व अन्य कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। बीबीए एलएलबी व बी फार्मा में 19 फरवरी तक नामांकन लिया जाएगा। पिछले छह महीने से लगातार एडमिशन की प्रक्रिया चलने के बाद भी बीबीएम...