धनबाद, अक्टूबर 8 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीबीएमकेयू कैंपस के एकेडमिक ब्लॉक में नौ अक्तूबर की सुबह 11 बजे से दीक्षांत समारोह शुरू होगा। समारोह से एक दिन पहले गुरुवार की सुबह 11 बजे से रिहर्सल होगा। विवि के परीक्षा विभाग ने डिग्री व गोल्ड मेडल पाने वाले 149 छात्र-छात्राओं की सूची जारी कर दी है, जिनमें डुमरी विधायक जयराम महतो समेत 45 पीएचडी योग्यताधारी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- बीएयू का 9वां दीक्षांत समारोह आज, 387 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्रीरिहर्सल की जानकारी एक को डी लिट की भी उपाधि दी जाएगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ धनंजय कुमार सिंह ने जारी निर्देश में कहा कि सूची में शामिल छात्र-छात्राओं को रिहर्सल में शामिल होना जरूरी है। जो छात्र रिहर्सल में शामिल नहीं होगा, उसे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। गुरुवार को ही संबं...