धनबाद, मई 10 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीबीएमकेयू में 11 और 12 मई को राष्ट्रीय सेमिनार होगा। झारखंड समेत अन्य राज्यों के विशेषज्ञ जैविक नवाचार के माध्यम से हरित उद्यमिता व सतत आजीविका के संवर्धन पर मंथन करेंगे। कुलपति प्रो रामकुमार सिंह ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि यह सम्मेलन जैविक नवाचारों व सतत आजीविका के संवर्धन पर केंद्रित है। विशेष रूप से लाह उत्पादन, मधुमक्खी पालन एवं रेशम उत्पादन के क्षेत्र में उत्पादकता वृद्धि, मूल्य संवर्धन व उद्यमिता विकास पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम कन्वेनर सह डीन साइंस डॉ नविता गुप्ता ने कहा कि झारखंड के अलावा बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर समेत अन्य राज्यों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। यह भी पढ़ें- उद्यमिता नवाचार और स्टार्टअप की दी जानकारी उन्होंने बताया कि कई विशेषज्ञ ऑनलाइन ...