धनबाद, मार्च 24 -- बीबीएमकेयू के धनबाद व बोकारो के कॉलेजों के यूजी सेमेस्टर तीन के छात्र-छात्राओं की परीक्षा दो अप्रैल से शुरू होगी। सोमवार को विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। सत्र 2024-28 व सत्र 23-27व 22-26 के छात्र भी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा 18 अप्रैल तक ली जाएगी। दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 1 बजे तक तथा दूसरी पाली 2 बजे से 5 बजे तक निर्धारित है। मंगलवार को भी कई परीक्षाओं से संबंधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किए जाने की संभावना है। --यूजी सेमेस्टर सात की परीक्षा आज सेविश्वविद्यालय की ओर से यूजी सेमेस्टर सात की परीक्षा 24 अप्रैल से शुरू की जा रही है। परीक्षा दो पालियों में होगी। धनबाद व बोकारो के विभिन्न शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...