धनबाद, जनवरी 31 -- अमित वत्स, धनबाद बीबीएमकेयू में नए सत्र 2026-27 से एक वर्षीय पीजी (स्नातकोतर) कोर्स की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी है। फरवरी से इससे संबंधित बैठकों का दौर शुरू होगा। एक वर्षीय पीजी कोर्स के सिलेबस समेत अन्य रेग्यूलेशन पर मंथन कर अंतिम स्वरूप दिया जाएगा। एक वर्षीय पीजी कोर्स कई मायने में दो वर्षीय पीजी कोर्स से अलग होगा। बताते चलें कि नई शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत एक वर्षीय पीजी प्रोग्राम में केवल छात्र-छात्राओं का नामांकन होगा, जिन्होंने चार वर्षीय स्नातक कोर्स की पढ़ाई पूरी की है। तीन वर्षीय स्नातक कोर्स के छात्रों के लिए पहले की तरह दो वर्षीय पीजी पाठ्यक्रम करना होगा। विवि में एक वर्षीय पीजी कोर्स व दो वर्षीय पीजी कोर्स एक साथ चलेगा। वर्ष 2026 में चार वर्षीय स्नातक का पहला बैच बीबीएमकेयू में वर्ष 2022 में चार वर्षी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.