धनबाद, मार्च 11 -- बीबीएमकेयू में सोमवार रात एक पीजी छात्रा ने देर रात तक परिसर में हंगामा किया। छात्रा क्लास के बाद घर जाने के बजाय विवि परिसर में ही बैठी रही। शाम तक पूरा परिसर खाली होने के बावजूद घर नहीं गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह जाने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद महिला थाना को बुलाकर उसे पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस उसे थाने लेकर गई, लेकिन देर शाम वापस विवि लाकर परिसर में छोड़ गई। इसके बाद छात्रा के परिजन विवि पहुंचे और उसे घर ले जाने की कोशिश की। छात्रा उनके साथ जाने को भी तैयार नहीं थी। अंततः विवि प्रशासन ने दोबारा पुलिस बुलाकर छात्रा को परिजनों के साथ सुरक्षित घर भेजा। बताया जा रहा है कि छात्रा अवसाद में है और इसी वजह से यह घटना हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...