धनबाद, फरवरी 14 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत गुरुवार को अखिल भारतीय वंचित अधिकार दिवस की तर्ज पर बीबीएमकेयू धनबाद मेन कैंपस में प्रतिवाद दिवस मनाया गया। जातिगत हिंसा और उत्पीड़न के खिलाफ हर लड़ाई को लड़ने का संकल्प लिया गया। आइसा सदस्यों ने कहा कि हर शैक्षणिक संस्थानों में जातीय भेदभाव के खिलाफ सशक्त यूजीसी रेग्यूलेशन लागू किया जाए। मौके पर रितेश मिश्रा, दीपक महतो, जयजीत मुख़र्जी, स्नेहा कुमारी, वारिश खान, चेतन भगत, विराट कुमार, राखी महतो, अमित महतो, नंदकिशोर महतो, सहित तमाम आइसा के साथी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.