धनबाद, दिसम्बर 18 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीबीएमकेयू (बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय) धनबाद के पीजी विभागों व धनबाद-बोकारो के कॉलजों में लगभग 14 सौ नामांकन हुआ है। 3264 सीटों में से 1864 सीटें खाली रह गई हैं। खाली सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय एडमिशन सेल ने स्पेशल ड्राइव शुरू करने का निर्णय लिया है। स्पेशल ड्राइव के तहत छात्र-छात्राएं गुरुवार से 22 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। 23 दिसंबर को संबंधित विभागों की ओर से मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। पहली चयन सूची में शामिल कोई छात्र किसी कारणवश नामांकन नहीं ले पाया हों। स्पेशल ड्राइव में उन छात्र-छात्राओं को मौका मिलेगा। सीट से कम आवेदन मिलने के कारण सभी आवेदकों का चयन हो गया। इसके बाद सीटें खाली हैं। डिग्री में 18 हजार सीटें खाली रह गईं: बीबीएमकेयू के अधीन धनबाद व बोकारो के डिग्...