धनबाद, मार्च 8 -- बीबीएमकेयू (बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय) धनबाद के अधीनस्थ कॉलेजों में लगभग 17 सौ छात्र-छात्राओं का चार वर्षीय स्नातक कोर्स के फर्स्ट सेमेस्टर में नामांकन का मामला फंस गया है। सत्र 2025-28/29 में औपबंधिक नामांकन लेने वाले इन छात्र-छात्राओं ने चार से छह महीने का समय मिलने के बाद भी अब तक माईग्रेशन सर्टिफिकेट जमा नहीं किया है। इनमें सर्वाधिक सम्बद्ध (एफिलिएटेड) कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। यह भी चर्चा है कि कई बार समय देने के बाद इन छात्र-छात्राओं ने माईग्रेशन सर्टिफिकेट जमा नहीं किया है। इस कारण विवि एडमिशन सेल की ओर से चिह्नित छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन आवेदन चांसलर पोर्टल को रिवर्ट कर दिया गया है। ऐसे में इन छात्रों के यूजी नामांकन पर तलवार लटक गया है। हो सकता है कि आने वाले समय में इन छात्रों का नामां...