धनबाद, जून 3 -- बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के पर्यावरण विज्ञान एवं आपदा प्रबंधन विभाग का चयन राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित पर्यावरण चैंपियन अवार्ड-2026 के लिए किया गया है। यह सम्मान भारतीय वन्यजीव संस्थान तथा राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत प्रदान किया गया। विभाग को यह उपलब्धि पर्यावरण जागरूकता, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान और सतत विकास से जुड़े नवाचारपूर्ण कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए मिली है। इस सफलता में विभाग के शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।विभागाध्यक्ष डॉ रूपम मल्लिक ने 1 जून को देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में यह सम्मान प्राप्त किया। उन्हें प्रख्यात पर्यावरणविद एवं पद्मश्री कल्याण सिंह रावत के हाथों पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान क...