बीबीएमकेयू का तीसरा दीक्षांत समारोह नौ को
धनबाद, सितम्बर 30 -- बीबीएमकेयू (बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय) धनबाद का तीसरा दीक्षांत समारोह 9 अक्तूबर को होगा। राजभवन सचिवालय ने मंगलवार को दीक्षांत समारोह की तिथि निर्धारित कर बीबीएमकेयू प्रशासन को भेज दिया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि होंगे। विश्वविद्यालय परिसर में ही कार्यक्रम का आयोजन होगा। दीक्षांत समारोह में लगभग 150 के आसपास टॉपरों को गोल्ड मेडल व डिग्री प्रदान की जाएगी। इनमें लगभग 40 पीएचडी स्कॉलर भी हैं। राजभवन का पत्र मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन व परीक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। बताते चलें कि दीक्षांत समारोह में सिर्फ टॉपर छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया जा रहा है। संबंधित सत्र में उत्तीर्ण होनेवाले अन्य छात्र-छात्राओं को दीक्षांत समारोह के बाद विवि परीक्षा विभाग या कॉलेज के स्तर से डिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.