धनबाद, अगस्त 14 -- बीबीएमकेयू (बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय) धनबाद में गुरुवार को विश्वविद्यालय परीक्षा बोर्ड की बैठक हुई। इसमें परीक्षा बोर्ड ने 17 परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। रिजल्ट जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार की शाम को सभी 17 रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। संबंधित कोर्स के छात्र-छात्राएं वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी डीन, रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक सह सदस्य सचिव डॉ धनंजय कुमार सिंह, ओएसडी डॉ संजय कुमार सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद थे। जारी रिजल्ट में यूजी सीबीसीएस सेमेस्टर वन वोकेशनल बीसीए व बीबीए 25-28, यूजी सेमेस्टर पांच वोकेशनल बीसीए व बीबीए सत्र 23-26, बीएससी नर्सिंग सेमेस्टर वन 25...