धनबाद, फरवरी 26 -- बीबीएमकेयू धनबाद में बुधवार को सिंडिकेट की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न बैठकों में पारित प्रस्ताव को अनुमोदन किया गया। अनुकंपा समिति की अनुशंसा पर अनुमोदन को भी हरी झंडी दी गई। वहीं वरीयता, वेतन निर्धारण, उड़िया विषय में एक असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति पर विचार, प्रोन्नति तिथि परिवर्तन, क्रय-विक्रय समिति की बैठक समेत अन्य प्रस्ताव पर चर्चा कर मंजूरी दी गई। वहीं अभिषद के नए सदस्य डॉ घनश्याम प्राध्यापक भौतिकी विभाग बीआईटी सिंदरी का स्वागत किया गया। वहीं कोल्हान विवि के डा. राजीव कुमार को कार्यकाल पूरा होने पर विदाई दी गई। मौके पर कुलपति प्रो. रामकुमार सिंह, रजिस्ट्रार डॉ राधानाथ त्रिपाठी, डीएसडब्ल्यू डॉ पुष्पा कुमारी, प्रॉक्टर डॉ कौशल कुमार, विभागाध्यक्ष डॉ कविता सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.