धनबाद, सितम्बर 20 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीबीएमकेयू धनबाद परीक्षा विभाग ने यूजी सेमेस्टर छह सीबीसीएस एक्स रेग्यूलर 2020-23 व 2021-24 सत्र का प्रैक्टिकल परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 21 सितंबर को ली जएगी। फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी व साइकोलॉजी विषय के लिए धनबाद के सभी कॉलेजों का पीके राय कॉलेज तथा बोकारो के सभी कॉलेजों के लिए चास कॉलेज को सेंटर बनाया गया है। भूगोल के लिए धनबाद में आरएस मोर कॉलेज तथा बोकारो के लिए चास कॉलेज में प्रायोगिक परीक्षा होगी। वहीं दूसरी ओर चार वर्षीय स्नातक कोर्स यूजी सेमेस्टर छह सत्र 2023-27 व एक्स रेग्यूलर छात्रों के लिए फील्ड वर्क/ डिजर्टेशन परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा 21 सितंबर से निर्धारित कार्यक्रम के तहत ली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...