धनबाद, अप्रैल 1 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीबीएमकेयू (बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय) के परीक्षा विभाग ने यूजी सेमेस्टर वन सत्र-2025-29 व पीजी सेमेस्टर वन सत्र-2025-27 व एक्स रेग्यूलर छात्रों के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। विवि परीक्षा नियंत्रक डॉ धनंजय कुमार सिंह की ओर से जारी कार्यक्रम के तहत पीजी सेमेस्टर वन की आठ मार्च से परीक्षा शुरू होगी। यह आठ से शुरू होकर 17 अप्रैल तक चलेगी। परीक्षा दूसरी पाली में ली जाएगी। धनबाद के पीजी छात्रों की परीक्षा यूनिवर्सिटी के एकेडमिक ब्लॉक हेडक्वार्टर बीबीएमकेयू में होगी। यहां पीजी विभाग, एसएसएलएनटी, अरएसपी, सिंदरी व आरएस मोर कॉलेज के छात्रों की परीक्षा होगी। वहीं चास में आईएचके लॉ कॉलेज बोकारो में बीएस सिटी कॉलेज बोकारो के छात्रों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पीजी छात्रों की प...