धनबाद, अप्रैल 1 -- धनबाद। बीबीएमकेयू ने सेकेंड प्रोफेशनल एमबीबीएस (टू) सप्लीमेंट्री परीक्षा-2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा सात अप्रैल से शुरू होकर 13 अप्रैल तक ली जाएगी। एमबीबीएस परीक्षा का केंद्र बीबीएमकेयू के एकेडमिक ब्लॉक को बनाया गया है। परीक्षा दो बजे से शाम पांच तक निर्धारित है। वहीं प्रैक्टिकल/वाइवा 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक एसएनएमएम कॉलेज धनबाद में होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...