धनबाद, मई 16 -- चार वर्षीय स्नातक की पढ़ाई के लिए बीबीएमकेयू (बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय) धनबाद में सत्र 2026-30 में नामांकन की प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हुई है। चांसलर पोर्टल से ऑनलाइन नामांकन फॉर्म कब से भरा जाएगा, इससे संबंधित शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। मामला सात अंगीभूत डिग्री कॉलेजों (धनबाद के पांच व बोकारो के दो) को क्लस्टर सिस्टम में बांटने व अन्य कॉलेजों में सीट बढ़ाने-घटाने के कारण लटक गया है। मामले में विचार विमर्श के लिए शनिवार को बीबीएमकेयू धनबाद मुख्यालय में इससे संबंधित बैठक बुलाई गई है। बैठक में प्राचार्य, विभागाध्यक्ष समेत अन्य मौजूद रहेंगे। चांसलर पोर्टल में नए कोर्स जोड़ने, सीट घटने व सीट बढ़ने समेत अन्य मैपिंग प्रक्रिया में समय लगेगा। इस कारण नामांकन प्रक्रिया शुरू होने में विलंब की संभावना जताई जा रही...