इटावा औरैया, जुलाई 8 -- जसवंतनगर। बीफार्मा षष्ठम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में चौ. सुघर सिंह फार्मेसी कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम में नवीन यादव ने 77.88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। रोहित जैन ने 77.64 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, खुशी शर्मा ने 76.23 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय, नमन शाक्य ने 76.11 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ तथा अन्नु ने 73.88 प्रतिशत अंकों के साथ पंचम स्थान प्राप्त किया। प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार यादव ने विद्यार्थियों से भविष्य में भी अनुशासन, निरंतर अध्ययन और सकारात्मक सोच ...