कानपुर, मई 29 -- कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के माध्यम से 15 मई को सन फार्मा की ऑनलाइन वर्चुअल प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की गई थी, जिसमें कुल छह छात्रों को पीआई राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। शुक्रवार को इस ड्राइव का अंतिम परिणाम घोषित किया गया। इसमें बी.फार्मा विभाग के पांच छात्रों कशिश बहल, कावेरी, योगेश दीक्षित, कपिल शर्मा एवं अंशी गुप्ता का चयन हुआ। चयनित छात्रों को 3.5 से 05 लाख रुपये वार्षिक सीटीसी (परफॉर्मेंस बेस्ड) पैकेज प्रदान किया जाएगा। कुलपति प्रोफेसर विजय कुमार पाठक ने सभी चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दीं। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ प्रवीण भाई पटेल ने बताया कि अन्य विभाग भी प्लेसमेंट की शुरुआत करेंगे। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने प्लेसमेंट ...