बीपी-शुगर से बचाव का पाठ पढ़ेंगे लोग
अलीगढ़, सितम्बर 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बदलती दिनचर्या, खानपान की आदतों और शारीरिक गतिविधियां कम होने के कारण बढ़ रहे ब्लड प्रेशर (बीपी) और शुगर के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बीपी-शुगर के करीब 50 हजार नए मरीज चिह्नित किए गए हैं। इन बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बचाव की मुहिम तेज कर दी है। सीएचसी और पीएचसी पर पहुंचने वाले मरीजों को बीपी-शुगर से बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। लोगों को बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज न करने और समय रहते जांच कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। एनसीडी सेल के अनुसार शुगर के 33 हजार और बीपी के 17 हजार से अधिक मरीज दर्ज हैं। निजी क्षेत्र में यह आंकड़ा और अधिक है। खास बात यह है कि बीपी और शुगर से प्रभावित मरीजों में करीब 50 प्रतिशत महिलाएं भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की नजर खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.