अलीगढ़, मार्च 12 -- (विश्व किडनी दिवस) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कभी उम्र के अंतिम पड़ाव की बीमारी मानी जाने वाली किडनी की समस्या अब युवाओं के दरवाजे पर दस्तक दे रही है। बदलती जीवनशैली, अनियंत्रित डायबिटीज, बढ़ता ब्लड प्रेशर और शरीर में पानी की कमी किडनी पर लगातार हमला कर रहे हैं। हालात इतने चिंताजनक हैं कि अस्पतालों में डायलिसिस कराने वाले मरीजों की संख्या पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। खास बात यह है कि 30 वर्ष की उम्र पार करते ही कई लोगों में किडनी खराब होने के संकेत मिलने लगे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि समय रहते सावधानी नहीं बरती गई तो आने वाले वर्षों में किडनी रोग एक बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बन सकता है।किडनी रोग के मरीजों की बढ़ती संख्या स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। नॉन कम्युनिकेबल डिजीज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.