मुरादाबाद, अगस्त 25 -- मुरादाबाद। मंगलवार को सपा के जिला कार्यालय पर बीपी मंडल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष जयवीर यादव ने बीपी मंडल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बीपी मंडल का भारतीय राजनीति और सामाजिक न्याय की दिशा तय करने में ऐतिहासिक योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि बीपी मंडल सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के सशक्त पैरोकार थे। जिला महासचिव फुरकान अली ने कहा कि मंडल आयोग की सिफारिशों ने वंचित और उपेक्षित तबकों को मुख्यधारा से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने की और संचालन जिला महासचिव फुरकान अली ने किया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: बीपी मंडल सामाजिक न्याय के पुरोधा थे : जयवीर यादव इस दौरान वसीम कुरैशी, बीके सैनी, आदित्य चौधर...