फरीदाबाद, अप्रैल 14 -- फरीदाबाद(सरसमल)। सेक्टर-76 स्थित बीपीटीपी बिल्डर कंपनी के कार्यालय में सीबीआई टीम द्वारा जांच किए जाने से हड़कंप मच गया। टीम ने करीब 10 घंटे तक कार्यालय में मौजूद रहकर दस्तावेजों और रिकॉर्ड की गहन पड़ताल की और कुछ जरूरी कागजात अपने साथ ले गई। सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान कार्यालय में किसी भी बाहरी व्यक्ति के आने-जाने पर रोक लगा दी गई थी। टीम ने कंपनी से जुड़े बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन की भी जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर की गई है।सीबीआई द्वारा देशभर में बिल्डरों के खिलाफ दर्ज 22 मामलों की जांच के तहत यह कदम उठाया गया है। यह भी पढ़ें- बिल्डर-बैंक गठजोड़ मामले में सीबीआई के आठ राज्यों में छापे इन मामलों में घर खरीदने वाले लोगों के साथ कथित धोखाधड़ी की शिकायतें शामिल हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.