पाकुड़, मार्च 8 -- प्रखंड सह अंचल कार्यालय महेशपुर के सभागार में शनिवार को बीपीओ रिजवान फारूकी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से 15 वें वित्त आयोग, मनरेगा, आवास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की बारी-बारी से समीक्षा की गई। मनरेगा की समीक्षा के क्रम में मजदूरों का ई-केवाईसी शत-प्रतिशत कराने का निर्देश दिया गया। सामाजिक अंकेक्षण से संबंधित एटीआर साक्ष्य के साथ एमआईएस में अपलोड करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सक्रिय मजदूरों को 100 दिन का रोजगार मुहैया कराने का भी निर्देश दिया गया है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति को लेकर श्रम बजट के अनुरूप अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित करने का निर्देश दिया गया। आवास की समीक्षा के क्रम में अबुआ आवास के वैसे लाभुक जिन्होंने तृतीय किश्त प्राप्त कर ली है उन्हें जल्द से जल्द आवास नि...