लखनऊ, मार्च 2 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम लगातार जारी कर रहा है। अब विश्वविद्यालय ने बीपीए के अन्तर्गत नृत्य, गायन, वादन सभी वर्गो में प्रथम सेमेस्टर के परिणाम जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही एमडीए प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के परिणाम भी घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परिणाम अपलोड कर दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...