एटा, अप्रैल 23 -- जीटी रोड स्थित हॉस्पिटल में गलत ऑपरेशन से शिक्षक की मौत हो गई। घरवालों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान नस कटने के बाद खून नहीं रूका साथ ही कैंची भी छोड़ दी। घंटों तक हॉस्पिटल रखे रहे और बाद में रेफर कर दिया। दिल्ली जाते समय शिक्षक की मौत हो गई। परिवारीजन शव को गांव ले आए और पुलिस को सूचना दे दी। घरवालों का आरोप है कि गलत ऑपरेशन के चलते शिक्षक की मौत हुई है। थाना बागवाला के गांव नगला मई मैनाठेर निवासी जसवीर सिंह (56) पुत्र भूदेव सिंह गांव में ही भगवान श्रीकृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय यादवनगर नगला मई में सहायक अध्यापक पद पर तैनात थे। पित्त की थैली में पथरी होने से काफी परेशान थे। छोटे भाई यदुवीर सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह दस बजे ऑपरेशन कराने के लिए जीटी रोड स्थित बीपीएस अस्पताल में पहुंचे। आरोप है कि चिकित्सक ने गलत ऑपरे...