एटा, जुलाई 2 -- बुधवार को बीपीएस पब्लिक स्कूल का 18वां स्थापना दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों ने अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना था। उन्होंने विद्यार्थियों को सादा जीवन, उच्च विचार के सिद्धांत को अपनाने को कहा। ब्रजेश कुमार ने संस्थान की उपलब्धियों जानकारी दी। प्रधानाचार्य जिम थॉमस ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने, विद्यालय की प्रगति में योगदान देने तथा जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. अंकुर ने बताया कि समय के साथ फार्मेसी शिक्षा की शुरुआत की और आज यह संस्थान निरंतर प्रगति कर रहा है। य...