बोकारो, जून 29 -- बोकारो पब्लिक स्कूल में महान संत, समाज सुधारक व निर्गुण भक्ति परंपरा के अग्रदूत संत कबीर दास की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों को संत कबीर के आदर्शों, विचारों एवं जीवन-दर्शन से परिचित कराना था। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रतिभागियों ने संत कबीर के जीवन, उनके दोहों व समाज सुधार संबंधी विचारों पर आधारित प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने संत कबीर के प्रसिद्ध दोहों का सस्वर व भावपूर्ण वाचन प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- चिन्मय विद्यालय में संत कबीर दास जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित प्राचार्य डॉ. सुधा शेखर...