बोकारो, अगस्त 5 -- सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल चैंपियनशिप-2026 का खिताब जीतने पर बोकारो पब्लिक स्कूल की अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल टीम का विद्यालय परिसर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जीत की खुशी से सराबोर इस समारोह में खिलाड़ियों के माता-पिता व अभिभावकों की उपस्थिति ने माहौल को भावुक और गौरवान्वित बना दिया।

सम्मान समारोह का शुभारंभ समारोह का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुधा शेखर ने विजेता खिलाड़ियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित करते हुए किया। उन्होंने कहा यह जीत केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के अथक परिश्रम,अनुशासन, समर्पण और अदम्य संघर्ष का प्रतिफल है।

राष्ट्रीय स्तर पर पहचान उन्होंने कहा इन बेटियों ने अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट खेल कौशल से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे बोकारो व झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाय...