बोकारो, जून 19 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। बोकारो पब्लिक स्कूल के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि कक्षा तीन के मेधावी छात्र शिवम शर्मा ने प्रतिष्ठित हिंदुस्तान ओलंपियाड 2025 में जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए हिंदुस्तान ओलंपियाड के तरफ से शिवम को नकद पुरस्कार व मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिवम की इस सफलता के सम्मान में विद्यालय परिसर में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्राचार्या डॉ सुधा शेखर व शिक्षकों ने शिवम की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- बीपीएस के शिवम ने हिंदुस्तान ओलंपियाड में जिला स्तर पर जीता तृतीय स्थान शिवम के पिता अभिमन्यु शर्मा बोकारो स्टील प्लांट में निजी कार्य से जुड़े हुए हैं व उनकी म...