बोकारो, मार्च 3 -- सोमवार के दिन सेक्टर-3 स्थित बोकारो पब्लिक स्कूल के प्री-प्राइमरी सेक्शन के छात्र-छात्राओं ने होली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। रंगों के इस पर्व पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों, गुलाल और आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया था, जिससे पूरा वातावरण उल्लासमय हो उठा। अंत में प्राचार्या ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्री-प्राइमरी इंचार्ज श्रीमती गुंजा चौधरी, रानी शुक्ला, प्रीति गोस्वामी सहित सभी शिक्षिकाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...