बोकारो, जुलाई 28 -- बोकारो पब्लिक स्कूल की बास्केटबॉल अंडर-17 बालिका वर्ग की टीम सीबीएसई क्लस्टर-3 में अपने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। विद्यालय की बास्केटबॉल टीम ने प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में शारदा ग्लोबल पब्लिक स्कूल, रांची को 12-5 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद सेमीफाइनल में शिक्षा निकेतन, जमशेदपुर के विरुद्ध 18-11 अंक की प्रभावशाली जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट सुनिश्चित किया। टीम की सफलता में विद्यालय के खिलाड़ी आकांक्षा, अंकिता, अनुष्का, अदिति, माही, सिमरन, नंदनी व हर्षिखा के साथ बास्केटबॉल कोच आकाश कुमार मंडल के कुशल प्रशिक्षण रहा। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुधा शेखर ने इस शानदार उपलब्धि पर पूरी टीम, कोच आकाश कुमार मंडल व मैनेजर अमरजीत कौर को हार्दिक बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...