सीवान, जून 22 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार लोक सेवा आयोग 70 वीं परीक्षा में जिले के युवक-युवतियों ने सफलता का कीर्तिमान स्थापित किया है। जिले के शहरी इलाके से लेकर ग्रामीण इलाके तक के युवक-युवतियां ने अपनी सफलता से न सिर्फ अपने परिजनों को गौरवान्वित किया है, बल्कि संपूर्ण जिले का नाम रौशन किया है। बहरहाल, इसी क्रम में जिले के गुठनी प्रखंड के बरपलिया गांव निवासी व रिटायर्ड प्राचार्य हरिश्चंद्र चौधरी व उर्मिला चौधरी के पुत्र प्रशांत कुमार ने बीपीएससी 70 वीं परीक्षा में आपूर्ति निरीक्षक पद पर मेधा क्रमांक में 1251 हासिल करते हुए सफलता हासिल की है। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से स्नातक व स्नतकोत्तर व जेएनयू से एमफिल की डिग्री हासिल करने वाले प्रशांत कुमार ने राजनीति विज्ञान में जेआरएफ क्वालिफाई किया है। यह भी पढ़ें- बीपीएससी: मेधावी ...