बीपीएससी 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक अहम और जरूरी खबर आई है। आयोग ने 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से फिलहाल स्थगित कर दिया है। यह लगातार दूसरा बार है जब बीपीएससी ने इस परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया है। परीक्षा के अचानक टल जाने से दूर-दराज के जिलों से पटना और अन्य केंद्रों पर जाने की तैयारी कर रहे छात्रों को थोड़ा इंतजार और करना पड़ेगा।पहली बार जुलाई में टली थी परीक्षा बीपीएससी के पहले जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की तिथि 26 जुलाई 2026 तय की गई थी। हालांकि, प्रशासनिक कारणों के चलते उस समय इस परीक्षा को री-शेड्यूल किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.