नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को एक बार फिर आगे खिसका दिया है। 25 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा अब उस दिन नहीं होगी। आयोग ने फिलहाल नई तारीख का ऐलान नहीं किया है। बस इतना कहा गया है कि आगे की जानकारी जल्द दी जाएगी। यानी अभ्यर्थियों के हाथ में अभी सिर्फ उम्मीद है। तारीख नहीं है। आयोग की ओर से यह भी साफ नहीं किया गया कि परीक्षा क्यों टाली गई। जुलाई में भी जब परीक्षा स्थगित हुई थी तब आयोग ने सिर्फ अपरिहार्य कारणों का हवाला दिया था। असली वजह तब भी नहीं बताई गई थी।दूसरी बार बदली तारीख 72वीं पीटी की ताखीर पर एक नजर डालें तो पहली तारीख 26 जुलाई तय हुई थी। लेकिन आयोग ने परीक्षा के कुछ ही दिन पहले उसे स्थगित कर दिया। इसके बाद परीक्षा के लिए 25 अक्टूबर की नई तारीख रखी गई। अब 25 अ...