सीतामढ़ी, फरवरी 12 -- रीगा। बीपीएससी शिक्षिका ने अपने प्रेमी संग भागकर शादी कर ली है। वहीं इधर, शिक्षिका के परिजन ने परसौनी थाना में बेटी के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराते हुए रमनगरा के सिरौली द्वितीय पंचायत के वार्ड 14 निवासी संजीत कुमार को आरोपी बनाया। उधर, बुधवार को शिक्षिका ने वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर बताया कि वे दोनो स्वेच्छा से शादी किए है। इसमें लड़के के परिजन को किसी तरह से परेशान नहीं किया जाए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान उक्त वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं उक्त वायरल वीडियो में शिक्षिका के साथ लड़का ने भी कहा कि दोनो की मर्जी से शादी हुई है। इसमें किसी तरह से कोई केस नहीं किया जाए। लड़के ने वीडियो में बताया कि लड़की के पिता उसे लगातार धमकी दे रहें हैं कि दोनो को मार देंगे। लड़के...