मधुबनी, मई 10 -- राजकुमार पासवान फुलपरास, एक संवाददाता । प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय सिजौलिया (दुर्गा मंदिर) के परिसर में रविवार को बीपीएससी अध्यापक संघ प्रखंड इकाई फुलपरास की एक बैठक मुकेश कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जबकि संचालन सुजीत कुमार झा ने किया। बैठक में बीपीएससी अध्यापक संघ की प्रदेश अध्यक्ष बबीता चौरसिया की उपस्थिति में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। संगठन की मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में बीपीएससी शिक्षकों की विभिन्न विभागीय एवं स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की गयी। संगठन को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया। प्रखंड स्तर पर संगठन का विस्तार और भविष्य की रणनीतियों का निर्धारण करने पर चर्चा किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से फुलपरास प्रखंड इकाई के...