कटिहार, दिसम्बर 24 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार जिले के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत बीपीएससी से नियुक्त शिक्षकों के दस्तावेजों की अब निगरानी विभाग द्वारा जांच की जाएगी। विशेष सचिव-सह-मुख्य निगरानी पदाधिकारी के निर्देश पर बीपीएससी टीआरई-1, टीआरई-2 और टीआरई-3 के तहत नियुक्त शिक्षकों के कागजातों की मांग की गई है। इसके बाद शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। निदेशक, माध्यमिक शिक्षा के आदेश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) को पत्र जारी कर एक सप्ताह के भीतर जिले में कार्यरत सभी बीपीएससी शिक्षकों के कागजात संकलित कर जमा करने को कहा है। इसके तहत प्रत्येक विद्यालय से शिक्षकों के प्रमाण पत्र अलग-अलग फोल्डर फाइल में तैयार कर प्रखंड संसाध...