बीपीएससी में 23वीं रैंक हासिल कर एहतेशाम खान बने कार्यपालक पदाधिकारी
गाजीपुर, जून 22 -- भांवरकोल। क्षेत्र के फखनपुरा गांव निवासी एहतेशाम खान ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में प्रथम प्रयास में 23वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता के साथ नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी पद पर चयन हुआ है। एहतेशाम ने प्रारंभिक शिक्षा गांव में प्राप्त करने के बाद केंद्रीय विद्यालय, पुराना कैंट प्रयागराज से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके बाद उन्होंने हंसराज महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की। दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हुए उन्होंने पहले ही प्रयास में यह सफलता प्राप्त की। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और शुभचिंतकों को दिया। यह भी पढ़ें- रांची के अवनीश विद्यार्थी 70वीं बीपीएससी में सफल, बने राज्य कर सहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.