सासाराम, जून 21 -- नोखा। प्रखंड सभागार में 23 जून की दोपहर सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर प्रखंड विकास पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं वेल्फेयर ऑफिसर बने प्रखंड के तीन होनहार छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इसकी जानकारी नगर परिषद नोखा के ब्रांड एंबेसडर राजेंद्र कुमार ने देते हुए बताया कि समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से उपस्थित होकर सफल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- बीपीएससी में सफल तीन छात्रों का सम्मान कल यह भी पढ़ें- BPSC 70th: सागरथ के पूर्व मुखिया के बेटे सोमनाथ ने बीपीएससी में मारी बाजी, 5-7 घंटे करते थे रोज पढ़ाई यह भी पढ़ें- BPSC 70bवीं में दिव्यांग कोटे की...