कटिहार, जून 25 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) बनने वाली बारसोई की बेटी ऐश्वरी कुमारी के पैतृक आवास पर गुरुवार को खुशी, गर्व और भावनाओं का अनोखा संगम देखने को मिला। क्षेत्र की महिलाओं और गुरुजनों ने घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी तथा मिठाई खिलाकर उनकी उपलब्धि का उत्सव मनाया। राधा दासी मंडली की महिलाओं ने ऐश्वरी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनकी सफलता केवल एक परिवार की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे बारसोई की बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने वाली प्रेरणा है। महिलाओं ने विश्वास जताया कि ऐश्वरी आने वाले समय में समाज सेवा और प्रशासनिक दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन कर क्षेत्र का नाम और ऊंचा करेंगी। यह भी पढ़ें- बीपीएससी में सफल ऐश्वरी का बारसोई में हुआ आत...