सासाराम, जून 23 -- नोखा, एक संवाददाता। प्रखंड के तीन प्रतिभाशाली युवाओं ने बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल कर प्रखंड का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर मंगलवार को प्रखंड सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- बीपीएससी में सफलता पाने वाले तीन होनहारों को किया गया सम्मानितसम्मान समारोह समारोह में बीडीओ सुश्री शेफाली, अंचलाधिकारी मधुसूदन चौरसिया तथा नगर परिषद के ब्रांड एंबेसडर राजेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से तीनों सफल अभ्यर्थियों को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में दक्षिणी बरांव पंचायत के विशेनी खुर्द निवासी कमलेश कुमार व आंगनबाड़ी सेविका चंद्रकला देवी के पुत्र दीपक कुमार शामिल हैं, जिन्होंने बीपीएससी की 70वीं परीक्षा उत्तीर्ण कर बीडीओ का पद प्राप्त कि...