गोड्डा, जून 22 -- मेहरमा, एक संवाददाता। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में गोड्डा जिले के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत दरियापुर गांव निवासी शुभम कुमार साह ने 319वीं रैंक प्राप्त कर प्रखंड सहित जिले का नाम रोशन किया है।उनकी सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।शुभम ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने आठवीं तक की शिक्षा राजकीयकृत मध्य विद्यालय दरियापुर से प्राप्त की। यह भी पढ़ें- बीपीएससी: आठवीं रैंक लाकर अमित ने बढ़ाया जिले का मानशिक्षा का सफर इसके बाद दसवीं की पढ़ाई पारसनाथ उच्च विद्यालय घोरीकित्ता तथा इंटरमीडिएट की पढ़ाई इंटर कॉलेज पथरगामा से कला संकाय में पूरी की।उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा में कला संकाय से गोड्डा जिले में प्रथम स्थान हासिल किया था। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने बन...