बीपीएससी में मारी बाजी, आरडीओ व पीसीएस बने
बहराइच, जून 21 -- बहराइच,संवाददाता। बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अंतिम परिणाम में पयागपुर तहसील के दो होनहारों ने सफलता का परचम लहराया है। दोनों के चयन से जिले का गौरव बढ़ा है।मधनगरा गांव निवासी शुभम का चयन बिहार ग्रामीण विकास सेवा संवर्ग में ग्रामीण विकास पदाधिकारी पद पर हुआ है। यह उनकी लगातार दूसरी बड़ी उपलब्धि है। शुभम पहले से यूपीपीसीएस के जरिए संभल जिले में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक, दिल्ली विश्वविद्यालय से पीजी व एमफिल के बाद वह वर्तमान में वहीं से पीएचडी भी कर रहे हैं। शुभम ने सफलता का श्रेय दिवंगत दादा दूबर सिंह, पिता दिनेश प्रताप सिंह, माता सरिता सिंह व परिवार के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन को दिया।वहीं यह भी पढ़ें- बीपीएससी में कैमूर के तीन युवाओं का जलवा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.