बीपीएससी में भाई-बहन एक साथ हुए सफल, बने राज्य कर सहायक आयुक्त
बिहारशरीफ, जून 25 -- रहुई, निज संवाददाता। 70वीं बीपीएससी परीक्षा में बिहारशरीफ के भरावपर मोहल्ला निवासी भाई-बहन ने एक साथ सफलता हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। शुभंकर राज ने 514वीं रैंक और उनकी छोटी बहन शिवांगी ने 711वीं रैंक लाकर राज्य कर सहायक आयुक्त पद पर चयनित हुई हैं। एक ही परिवार के दो सदस्यों के एक साथ एक ही पद पर चयन होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिवांगी ने बिहारशरीफ डीएवी पब्लिक स्कूल से मैट्रिक, आरपीएस स्कूल से इंटरमीडिएट और पीएमसीएच से बैचलर ऑफ ऑक्युपेशन थेरेपी की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने दूसरे प्रयास में यह सफलता पायी है। शुभंकर राज ने कैम्ब्रिज स्कूल पहाड़पुरा से मैट्रिक, आरपीएस स्कूल से इंटरमीडिएट और जीडीएम कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर चौथे प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की। यह भी पढ़ें- भरावपर: 70वीं BPSC में भाई-बहन ने एक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.