पूर्णिया, जून 23 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। बिहार लोक_service आयोग की परीक्षा में प्रखंड क्षेत्र के चार प्रतिभाशाली युवाओं ने शानदार सफलता हासिल कर पूरे इलाके का मान बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि से बड़हरा कोठी सहित आसपास के गांवों में खुशी और उत्साह का माहौल है। परिजनों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की तथा सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- बीहट की रश्मि बीपीएसी में सफल होकर बनी राजस्व अधिकारीयुवाओं की शानदार उपलब्धि देवरी गांव निवासी आरकेके कॉलेज के प्रोफेसर मनोज कुमार यादव एवं मध्य विद्यालय भतसारा की प्रधानाध्यापिका अंजनी कुमारी के पुत्र अस्मित कुमार ने बीपीएससी परीक्षा में 158वीं रैंक प्राप्त कर डीएसपी पद पर चयनित होकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस सफलता से गांव और आसपास के ...