औरंगाबाद, जुलाई 15 -- 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा में बाल संरक्षण इकाई में सहायक निदेशक के पद पर चयनित प्रशांत कुमार पाठक के सम्मान में संज्ञा समिति गयाधाम, जिला इकाई औरंगाबाद के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मंगलवार की रात सत्येन्द्र नगर मुहल्ला में जिला कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा के आवास पर सम्मान सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह की अध्यक्षता कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार संज्ञा समिति के संरक्षक डॉ. सुरेंद्र प्रसाद मिश्र ने की जबकि मंच संचालन संज्ञा समिति के जिला सचिव विनय कुमार मिश्रा ने किया। संज्ञा समिति के जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय के नेतृत्व में प्रशांत कुमार पाठक का माल्यार्पण, अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर अभिनंदन किया गया।

वक्ताओं की टिप्पणियाँ वक्ताओं ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि...