आरा, जुलाई 6 -- -​योजना एवं विकास विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर पद पर हुआ है चयन -​इंटर में रहे थे जिला टॉपर, एनआईटी इलाहाबाद से की है इंजीनियरिंग की पढ़ाई ​बिहिया, निज संवाददाता। 70वीं बीपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर बिहार प्रशासनिक सेवा के अंतर्गत योजना एवं विकास विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर चयनित हुए बारा गांव निवासी निशांत कुमार का सोमवार को अपने गृह क्षेत्र पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत समारोह बिहिया रेलवे स्टेशन पर परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने गाजे-बाजे, फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। ट्रेन से उतरते ही समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। ​निशांत शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा में उन्होंने जिला टॉपर बनने के साथ पूरे बिहार में 13वा...