बगहा, दिसम्बर 11 -- बेतिया। निज संवाददाता बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा 71वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा बिहार लोक सेवा आयोग की तैयारी कर रहे अल्पसंख्यक समुदाय (बौद्ध, सिख, पारसी, ईसाई, मुस्लिम एवं जैन) के छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क आवासीय कोचिंग कार्यक्रम हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जानकारी देते हुए अल्पसंख्यक जिला कल्याण पदाधिकारी अबदुल रशीद ने बताया कि राज्य अल्पसंख्यक कोचिंग कार्यक्रम के तहत मोलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय, पटना तथा हज भवन, पटना में इस कोचिंग का संचालन किया जाएगा। कोचिंग केंद्रों द्वारा क्रमश: 55 और 60 सीटें निर्धारित की गई हैं। सहायक निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, पश्चिम चम्पारण, बेतिया ने बताया कि विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिहार लोक सेवा आयोग की 71वीं संयुक्त (मुख्य) प्रतियोगिता परीक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.