आरा, जुलाई 4 -- पीरो, संवाद सूत्र 70वीं बीपीएससी की परीक्षा पास कर अगिआंव बाजार लौटने पर ग्रामीणों ने अश्विनी कुमार सिंह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। भाकपा माले के पंचायत सचिव रामबाबू चंद्रवंशी के अलावा शिक्षक पिता उपेन्द्र सिंह की अगुवाई में ग्रामीणों ने कहा कि अश्विनी कुमार सिंह ने बीपीएससी की परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रौशन किया। अश्विनी कुमार सिंह को आपूर्ति विभाग में अधिकारी बनाया गया है। वे अपनी सफलता का श्रेय माता - पिता के अलावा अगिआंव बाजार हाईस्कूल के शिक्षकों को देते हैं। मौके पर सरस्वती शिशु मंदिर अगिआंव बाजार के प्राचार्य अनिल कुमार सिंह, दुदुन सिंह, दिनेश्वर राम, बबीता देवी, रौशन सिंह, मनीष सिंह, अजय सिंह और कुणाल सिंह ने कहा कि अगिआंव बाजार ही नहीं पीरो प्रखंड का मान बढ़ा है। यह भी पढ़ें- Ara News: सहयोग शिविर को ले एस...